Big Breaking: 2000 के नोट सर्कुलेशन से बाहर, RBI ने लिया बड़ा फैसला, 30 सितंबर तक बदले जा सकेंगे नोट

रिजर्व बैंक में बैंकों के माध्यम से एक बार में अधिकतम 10 नोट होंगे चेंज

 | 
rbi

रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को सरकुलेशन से बाहर करने का निर्णय लिया है। 2 हजार रु के नोट अब चलन में नहीं रहेंगे, लेकिन कानूनी मुद्रा रहेगी रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आदेश के अनुसार 23 मई से 30 सितम्बर के बीच 1 बार में दस नोट दूसरी कीमत के नोट में बदलने की सुविधा मिलेगी। यानी एक बार में अधिकतम ₹20000 कीमत के नोट बदले जाएंगे वही अब बैंक 2000 के नोट इशू नहीं करेंगे।


बता दें कि नवंबर 2018 में नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। हालांकि आरबीआई ने साल 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी थी।

one

two