AAP National Party: आप को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, ममता की पार्टी को लगा झटका

आम आदमी पार्टी ने चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में किया बेहतर चुनावी प्रदर्शन

 | 
aap

काफी कम समय में देश की राजनीति में अपनी धमक जमाने वाली आम आदमी पार्टी को आखिरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल ही गया। भारतीय चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी। बताया गया है कि आम आदमी पार्टी को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। 


वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी यानी त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, व सीपीआई सहित का ३ राष्ट्रीय पार्टियों का दर्जा छीन लिया गया है।  जबकि दो पार्टियों से क्षेत्रीय दलों का दर्जा वापस लिया गया। 

इसलिए मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

बता दें कि लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में सरकार बनाने वाली आप ने देश के अन्य राज्यों में संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी। जिसके बाद पंजाब में तो उनकी सरकार बन गई। वहीं कई राज्यों में सम्मान जनक प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है।  

ये है देश की राष्टीय राजनैतिक पार्टियां-
1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 
2. कांग्रेस
3. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 
5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
6. आम आदमी पार्टी (आप)।