World's Oldest Recorded Kiss: 4500 साल पहले रोमांटिक Kiss करना था बहुत सामान्य, रिसर्च में हुआ खुलासा

मेसोपोटामिया में मिली मिट्टी की गोलियों के अध्ययन से निकला निष्कर्ष

 | 
kiss

वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पुराने रिकॉर्डेड किस के काल का खुलासा किया है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इंसानों के बीच रोमांटिक किस' के शुरुआती सबूत खोजने का दावा करते हुए कहा कि इसका उल्लेख 2500 ईसा पूर्व के प्राचीन ग्रंथ में मिलता है।

साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक शोधकर्ताओं ने निर्धारित किया कि पहला रिकॉर्डेड रोमांटिक चुंबन मध्य-पूर्व में 4,500 साल पहले का है। 1,000 साल पहले के भारतीय ग्रंथों में भी इसका विवरण दिया था। डेनिश वैज्ञानिकों ने मेसोपोटामिया में मिली मिट्टी की गोलियों के अध्ययन के बाद यह खोज की सेक्सुअल गेम में पाया गया।

की ये गोलियां कांस्य युग की हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि चुंबन का वर्णन सुमेरियन व अक्कादियन भाषाओं के पुराने दस्तावेजों में से एक है। वहीं शोध में पता चला कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के अंत के आसपास सेक्स, परिवार और दोस्ती के संबंधों में चुंबन रोजमर्रा की जिंदगी का सामान्य हिस्सा था। शायद यह एक क्षेत्र की विशेषता न
होकर पूरी दुनिया में फैली थी।

 डॉ. ट्रॉल्स का कहना है कि इसलिए चुंबन को किसी रिवाज के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, जो किसी विशेष क्षेत्र में उत्पन्न हुआ और वहां से पूरी दुनिया में फैला।