1 करोड़ रुपये से ज्यादा महीने के कमाती है ये लड़की, सिर्फ 11 साल में हो रही 'रिटायर', जानिये क्या है काम

इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोवर्स
 | 
one crore per month salary

one crore monthly salary: पूरी उम्र काम करने के बाद भी लोग एक करोड़ रुपये नहीं जुटा पाते हैँ। नौकरी करने वाले तो रिटायरमेंट तक में इतनी बड़ी रकम नहीं जोड़ पाते। लेकिन एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक महीने में एक करोड़ रुपये कमाती है। भले ही आपको इस बात पर यकीन न हो लेकिन यह सच है। छोटी उम्र में एक लड़की हर महीने एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाती है। एक और चौंकाने वाली बात ये है कि ये लड़की महज 11 साल की उम्र में रिटायरमेंट भी लेने जा रही है।

मर्सिडीज कार की मालकिन
दरअसल ये कहानी है, 11 साल की पिक्सी कर्टिस की। एक महीने में पिक्सी एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की मोटी कमाई कर लेती है। पिक्सी के पास मर्सिडीज कार भी है। इतना ही नहीं पिक्सी एक कंपनी मालकिन भी है। पिक्सी की कंपनी का नाम Pixie's Pix  है। यह ऑनलाइन कंपनी हेयर बो, हेडबैंड में डील करती है। बतादें कि इस कंपनी की शुरुआत पिक्सी के लिए उनकी मां रॉक्सी जैकेंको ने की है।


इसलिये छोडऩा चाहती हैं कंपनी
एक इंटरव्यू में पिक्सी के बारे में बताते हुये उनकी मां रॉक्सी ने कहा कि उनकी बेटी अब पढ़ाई पर पूरा ध्यान देगी। पिक्सी दसवीं क्लास की पढ़ाई कर रही है। जिसके चलते पिक्सी अब बिजनेस को छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हैं। 

मां ने गिफ्ट की थी मर्सिडीज
बतादें कि पिक्सी को उनके 10वें जन्मदिन पर उनकी मां ने सवा दो करोड़ रुपए की मर्सिडीज कार उपहार में दिया था।  वहीं जब पिक्सी 11वें जन्मदिन पर उनके परिवार वालों ने करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। जिसके बाद से पिक्सी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर पिक्सी के बड़ी संख्या में फालोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 1 लाख 21 हजार से अधिक पिक्सी को फॉलो करते हैं।