बॉलीवुड के इन कलाकारों का अपनी मां की उम्र से बहुत कम है फासला, एक संतान तो सौतेली मां से भी है बड़ी

हेमा मालिनी से केवल 8 साल छोटे हैं सनी देओल
 | 
age gap between stepmother anj kids

लीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेसेस हैं जो एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के चलते सुखिऱ्यों में रहे हैं। जिनमें से कई ने तो दूसरी पत्नी या पति बनकर दोबारा घर बसा लिया। और सौतेली मां या पिता बन गए। इस मोहब्बत और शादी में उम्र का फासला भी बहुत ज्यादा था। इन सेलेब्स और इनके सौतेले बच्चों की उम्र का अंतर बहुत ही कम है। इनमें से एक संतान तो अपनी सौतेली मां से ही बड़ी है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स और उनके सौतेले बच्चों के बारे में-

Hema Malini- Sunny Deol

हेमा मालिनी- सनी देओल
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड में ही-मैन धर्मेंद्र की, जिन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। इस तरह से सनी देओल की वो सौतेली मां बनी। बतादें कि सनी हेमा से सिर्फ 8 साल छोटे हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से 1980 में शादी की थी। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे, उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। हेमा उनकी दूसरी पत्नी बनी थीं।

Parveen-Pooja Bedi
परवीन-पूजा बेदी

इसी तरह से बॉलीवुड ऐक्टर कबीर बेदी हैं, जिन्होंने परवीन से चौथी शादी की थी। इन दोनों की उम्र में करीब 30 साल का फासला है। परवीन कबीर की बेटी से भी छोटी है। कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी हैं, जो अपनी सौतेली मां से ही पांच साल बड़ी हैं।

Soni Razdan-Pooja Bhatt
सोनी राजदान-पूजा भट्ट

महेश भट्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी कर उन्हें अपनी दूसरी पत्नी बनाया था। इस तरह वह पूजा भट्ट की सौतेली मां बनी। पूजा और सोनी राजदान की उम्र में 16 साल का अंतर है। 

Sridevi-Arjun Kapoor
श्रीदेवी-अर्जुन कपूर

बोनी कपूर से शादी कर श्रीदेवी अर्जुन कपूर की सौतेली मां बनी थीं। अर्जुन और श्रीदेवी की उम्र में 18 साल का अंतर है। बतादें कि अर्जुन श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर की शादी से काफी नाराज थे। नाराजगी का आलम यह था कि  उन्होंने श्रीदेवी से ताउम्र बात नहीं की। हालांकि उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुये थे।
Kareena Kapoor-Sara

करीना कपूर-सारा
सैफ अली खान ने करीना से शादी कर उन्हें दूसरी पत्नी बनाया था। इस तरह से करीना सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की सौतेली मां बन गईं। सैफ अली खान इससे पहले अमृता सिंह से शादी कर चुके थे, जिनसे उनकी दो संाने सारा और इब्राहिम हैं। करीना पनी सैतेली बेटी सारा से महज 13 साल बड़ी हैं।