Research Revealed: सावधान! दूध-दही-पनीर खाने वालों को ज्यादा काटते हैं मच्छर, अमेरिका में हुई शोध में खुलासा

शोध के अनुसार मानव शरीर की गंध की ओर मच्छरों को ब्यूटीरिक एसिड भी आकर्षित करता है

 | 
masoqito

गर्मी के दिनों में मच्छरों से परेशानी भारत जैसे देशों में आम बात है लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप दूध दही यही डेहरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा से ज्यादा खाने में प्रयोग करते हैं तो मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं दरअसल अमेरिका में हुई एक शोध से इस बात का खुलासा हुआ।


एक शोध में बताया गया कि दूध, मक्खन, पनीर, दही और क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट का अधिक सेवन करने वालों का खून मच्छर ज्यादा चूसते हैं। वजह है इनमें मौजूद एक केमिकल कंपाउंड ब्यूटिरिक एसिड। जानकारी के अनुसार अमरीका की जॉन्स हॉपकिन्स मलेरिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने अफ्रीका के जाम्बिया में माचा रिसर्च ट्रस्ट के साथ साझेदारी करते हुए यह दिलचस्प खुलासा किया है। 


स्टडी के अनुसार शोध में 20 मीटर गुणा 20 मीटर के स्क्रीन वाले पिंजरे का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सैकड़ों अफ्रीकी मलेरिया के मच्छर थे। हालांकि, मच्छर मलेरिया से संक्रमित नहीं थे। इसके आसपास स्वयंसेवकों के टेंट लगाए गए। ये टैंट पिंजरे से इस तरह जुड़े हुए थे कि मानव शरीर की कई तरह की गंध मच्छरों तक सुरक्षित रूप से पहुंच सके। इंस्टीट्यूट के अनुसार 2021 में, दुनिया में अनुमानित रूप से 24.7 करोड़ लोग मलेरिया से पीड़ित हुए थे, जिनमें से 6.19,000 की मौत हो गई। मलेरिया के 95% मामले और 96% मौतें अफ्रीका से थी।

मच्छरों को भाता है यह फैट्टी एसिड
शोधकर्ताओं ने पाया कि मानव शरीर की गंध की ओर मच्छरों को ब्यूटिरिक एसिड भी आकर्षित करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अलग स्टडी के अनुसार, यह एक फैटी एसिड है जो मानव अपने पेट में पैदा करता है, साथ ही यह स्वाभाविक रूप से मक्खन, दही, पनीर और क्रीम में भी होता है। स्टडी के अनुसार किण्वित खाद्य पदार्थ जैसे सॉकरक्रॉट व खट्टी चीजों में भी यह एसिड पाया जा सकता है।